वेलेंटाइन डे की शुरुआत रोज डे से होती है। आइए देखें कि कपल्स के लिए वेलेंटाइन वीक के हर दिन कैसे खास बनता है।

रोज़ डे - हर साल 7 फरवरी को वेलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है। इस दिन लोग अपने प्यार को इजहार करने के लिए अपने पार्टनर को गुलाब देते हैं।

प्रपोज़ डे - यह वेलेंटाइन वीक का दूसरा दिन होता है जो 8 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन लोग अपनी भावनाओं को खुलकर दिखाकर अपने प्यार का इजहार करते हैं।

चॉकलेट डे - यह वेलेंटाइन डे का तीसरा दिन होता है। इस दिन 9 फरवरी को मनाया जाता है। लोग इस दिन अपने प्यार को दिखाने के लिए एक-दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट करते हैं।

टेडी डे - यह वेलेंटाइन वीक का चौथा दिन होता है जो 10 फरवरी को आता है। इस दिन लोग अपने प्यार की मासूमियत को दिखाने के लिए अपने साथी को टेडी गिफ्ट करते हैं।

प्रॉमिस डे - यह वेलेंटाइन वीक का पांचवा दिन होता है जो 11 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने साथी को वादा करते हैं कि वे हमेशा उनके साथ रहेंगे।

हग डे - 12 फरवरी को वेलेंटाइन वीक का छठवां दिन होता है। इस दिन आप अपने प्यार को अपने साथी के साथ गले लगाकर इज़हार कर सकते हैं। 

किस डे - वेलेंटाइन वीक का आखिरी दिन किस डे होता है। अगर आप और आपका साथी एक-दूसरे के प्रति सच्चे हैं और आपको लगता है कि आप एक दूसरे के लिए बने हैं

वेलेंटाइन डे - 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे होता है, जो वेलेंटाइन वीक का अंतिम दिन होता है। इस दिन आप अपने प्यार को दिखाते हुए हमेशा के लिए अपने साथी के साथ रहने का वादा करते हैं।